Year Ender 2024: परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ये 10 जगह रहे भारतीयों की पहली पसंद, यहां देखें लिस्ट
Year Ender 2024: साल 2024 भारतीय परिवारों के लिए यादगार यात्रा अनुभवों से भरपूर रहा। देशभर में लोगों ने अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए ऐसे गंतव्यों की तलाश की, जो न केवल उनकी यात्रा की लालसाओं को पूरा करें, बल्कि परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ खास अनुभव प्रदान करें। इन गंतव्यों में बच्चों के लिए रोमांचक गतिविधियां, युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और बुजुर्गों के लिए शांति और सुकून का माहौल शामिल था।
भारतीय परिवारों ने इस साल उन जगहों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक सुविधाओं का संगम हो। इनमें समुद्र तट, पहाड़, ऐतिहासिक स्थल और वाइल्डलाइफ सफारी शामिल थे। उदाहरण के लिए, गोवा के शांत बीच, मनाली के बर्फीले पहाड़, जयपुर के ऐतिहासिक किले और उदयपुर की झीलें इस साल की फेमस चॉइस में शामिल रहीं।

इसके अलावा, डिज्नीलैंड पेरिस और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों ने भी भारतीय परिवारों का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन देश के भीतर ही, कई ऐसे अनछुए और कम फेमस लोकेशन भी थे जिन्होंने इस साल सुर्खियां बटोरीं। इनमें दक्षिण भारत के वायनाड और कोडाइकनाल जैसे शांत पहाड़ी इलाके और पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल शामिल हैं। आइए, इन बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के बारे में विस्तार से जानें और साथ ही यह भी देखें कि किस जगह ने भारतीय परिवारों के दिलों में खास जगह बनाई...
ये भी पढ़ें: बिना यात्रा बीमा नहीं मिलेगी इन देशों में एंट्री! ट्रेवल इंश्योरेंस क्यों बनता जा रहा है जरूरी, कब आता है काम?
2024 के टॉप फैमिली फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशन
गोवा
अपने खूबसूरत समुद्र तटों, चर्चों और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर गोवा, परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पानी में मजेदार गतिविधियों का आनंद लें, ऐतिहासिक किलों की सैर करें और स्थानीय बाजारों में खरीदारी करें।
केरल
प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध संस्कृति और लाजवाब खाने के लिए प्रसिद्ध केरल परिवारों के लिए शानदार विकल्प है। यहां बैकवाटर्स का आनंद लें, चाय बागानों की सैर करें और स्थानीय त्योहारों में भाग लें।
कश्मीर
कश्मीर की अद्भुत खूबसूरती का आनंद अपने परिवार के साथ लें। गुलमर्ग में स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और केबल कार राइड का मजा लें या श्रीनगर की खूबसूरत घाटियों और झीलों की सैर करें।
मसूरी
उत्तराखंड का यह सुंदर हिल स्टेशन परिवार के लिए आदर्श जगह है। यहां ट्रेकिंग करें, केबल कार राइड का मजा लें और स्थानीय बाजारों की शैर करें।
सिक्किम
भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित सिक्किम परिवार के लिए एक छिपा हुआ खजाना है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, प्राचीन मठों की सैर और एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लें।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का यह लोकप्रिय हिल स्टेशन एडवेंचर और प्रकृति पसंद करने वाले परिवारों के लिए बेहतरीन है। यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और ट्रेकिंग का आनंद लें, या स्थानीय बाजार और व्यंजन का मजा लें।
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का यह सुंदर हिल स्टेशन परिवारों के लिए आदर्श जगह है। यहां टॉय ट्रेन राइड का मजा लें, चाय बागानों की सैर करें और ट्रेकिंग का आनंद लें।
गुलमर्ग
कश्मीर का यह खूबसूरत हिल स्टेशन स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग पसंद करने वाले परिवारों के लिए आदर्श है। केबल कार राइड, बर्फ के खेल और स्नोमैन बनाने का मजा लें।
जैसलमेर
राजस्थान का यह सुंदर रेगिस्तानी शहर परिवारों के लिए एक शानदार जगह है। ऊंट की सवारी, डेजर्ट सफारी और स्थानीय किलों व महलों की शैर करें।
दिल्ली
हमारा राजधानी शहर परिवारों के लिए एक शानदार गंतव्य है। यहां की समृद्ध इतिहास, संस्कृति और व्यंजन का आनंद लें। स्थानीय स्मारकों, संग्रहालयों और बाजारों की सैर करें या थीम पार्क और एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लें।
ये भी पढ़ें: Hidden Gems 2024: फेमस डेस्टिनेशन को छोड़ किन 'हिडन जेम्स' ने मोहा भारतियों का मन, यहां देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications