Famous Food In Haridwar: हरिद्वार का घूमना-घूमाना हुआ पूरा, तो अब करे हरिद्वार के बेस्ट फ़ूड से पेट पूजा

Famous Dish In Haridwar: गर्मियों की छुट्टिया शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सभी अपने परिजनों के साथ घूमने की जगहों को सर्च कर रहे हैं। खैर हम आपको ले चलते हैं दिल्ली एनसीआर के सबसे नजदीक हरिद्वार। जहां हम आपको हरिद्वार के बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड से मिलवाएंगे। जिसे खाने के बाद आप यहां के खाने का स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे।

HARIDWAR FAMOUS FOOD

मांगेराम की दुकान
मांगेराम की दुकान कनखल रोड आर्य चौक में स्थित है। ये मशहूर है अपनी फायर वाली दाल और कुल्चे के लिए। यहां फायर वाली दाल आपको पत्तों में सर्वे की जाती है। साथ ही मिलता है गरमा-गरम सूप।

भगवती छोले
भगवती छोले वाला जो की पड़ता है कोतवाली में, इनकीं दो दुकानें हैं। दूसरा पड़ती है विशाल मेगा मार्ट के पास। यहां मिलेंगे आपको सबसे बहतरीन गोल-गोल गरमा -गरम भठूरे और साथ में मसालेदार छोले।

बाबू राम जी
बाबू राम जी एक बावर्ची हैं। जिनकी दुकान पर आपको मिल जाएंगे। हरिद्वार की फेमस या यूं कहें फेमस डिश मुरादाबादी दाल, जो कि यहां की काफी फेमस डिश है। साथ में मिलता है चना चाट। ये खाना आपको पत्तों में दिया जाएगा जिसका स्वाद दो गुना हो जाता है।

पंजाबी लस्सी वाला
बात करते है पंजाबी लस्सी वाला की, जो मशहूर है अपने बाहुबली समोसों के लिए। यहां मिलता है बाहुबली समोसा जिसमे भरे होते है काजू, किशकिश और ड्राई फ्रूट्स साथ में मिलती ठण्डी-ठण्डी लस्सी।

विष्णु घाट सुशील पकोड़े वाला
अगर आपको पकोड़े खाने का मन हो तो सुशील पकोड़े वाले के पकोड़े जरुर खाने जा सकते हैं, क्यों कि यहां के पकोड़े यूनिक व डिफरेंट होते हैं। जी हां यहां मिलते है डिफरेंट टाइप के पकोड़े साथ ही कटहल के पकोड़े भी मिलते हैं। तो जरुर से जाए और चटकारे ले कर खाएं।

पूड़ी सब्जी
पूड़ी सब्जी खाने का मन है तो आ जाओ मथुरा वाले के पास, जो की 70 साल पुरानी दुकान है। इस दुकान पर आपको बेहतरीन पूड़ी सब्जी साथ में कचौड़ी सब्जी मिल जाएगी, तो जाएं और खाने का लुफ्त उठाएं।

जैन चाट
हरिद्वार के फेमस जैन चाट मशहूर है अपने कांजी वांडा और मैजिक चाट के लिए, जो की ये आपके इस हरिद्वार ट्रिप की बेस्ट डिश रहने वाली हैं।
आशा है ये हरिद्वार की ट्रिप सबसे बहतरीन रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+