पीएम मोदी की मुहिम लाई रंग, लक्षद्वीप को लेकर इस एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला, आप भी जानिए
Agatti Island Flights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप के द्वीपों का दौरा करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां की सुंदर तस्वीरों को पोस्ट किया था, जिसके बाद लक्षद्वीप को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में अब कोच्चि से अगत्ती आइलैंड जाने वाली इकलौती एयरलाइन 'एलायंस एयर' ने अपने फ्लाइट्स की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है। ये फैसला पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद लिया गया है।

दरअसल, एलायंस एयर एकमात्र ऐसी एयरलाइन है, जो अगत्ती आइलैंड (लक्षद्वीप) जाने वाली फ्लाइट्स का संचालन करती है। एलायंस एयर के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट्स की भारी मांग को देखते हुए यह फ्लाइट्स अब सप्ताह में दो दिन- रविवार और बुधवार को चलेगी। अधिकारी ने कहा, 'हमें टिकटों के लिए सोशल मीडिया और फोन पर काफी पूछताछ आ रही हैं। टिकटों की इस भारी डिमांड को देखते हुए इस रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शामिल की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो और फ्लाइट्स बढ़ाई जाएंगी।'
कोच्चि से अगत्ती आइलैंड जाने वाली फ्लाइट की फुल कैपेसिटी 70 सीटों की है। जानकारी की मुताबिक इस विमान के मार्च तक के सारे टिकट बुक हो चुके हैं। आपको बता दें कि लक्षद्वीप के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के अनुसार, स्पाइसजेट के सीईओ अजय सिंह ने जानकारी दी है कि टिकट की बढ़ती मांग को देखकर एयरलाइन के पास यह अवसर है कि वह अब जल्द ही लक्षद्वीप के लिए स्पाइसजेट की उड़ान भी शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications