फोटो आई और हो गया बैंक अकाउंट खाली, WhatsApp पर ठगों के नए जाल से सावधान, ऐसे करें खुद का बचाव
Whatsapp Image Scam: साइबर ठग हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को लूटने में जुटे हैं। अब उनका निशाना बना है WhatsApp। एक अनजान नंबर से आई तस्वीर को डाउनलोड करते ही एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख रुपए साफ हो गए। यह ठगी ना सिर्फ शातिर है बल्कि बेहद खतरनाक भी, क्योंकि इसे रोकना और पहचानना आसान नहीं है।
हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स को WhatsApp पर एक अनजान नंबर से एक इमेज भेजी गई। उसने बिना सोचे-समझे उस इमेज को डाउनलोड कर लिया। बस यहीं से उसकी मुसीबत शुरू हो गई।

जैसे ही इमेज डाउनलोड हुई, उसमें छिपा मैलवेयर (Malware) फोन में सक्रिय हो गया। यह मैलवेयर ना सिर्फ फोन का रिमोट एक्सेस हैकर्स को दे देता है, बल्कि वह OTP, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील डेटा को भी चुरा सकता है।
मैलवेयर का काम कैसे होता है?
इस तरह के मैलवेयर हैकर्स के इशारे पर काम करते हैं। वे यूजर की अनुमति के बिना ही मोबाइल से बैंकिंग ऐप्स, मैसेजेस और जरूरी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं। जैसे ही OTP या बैंक से संबंधित नोटिफिकेशन फोन में आते हैं, यह मैलवेयर उन्हें हैकर्स तक पहुंचा देता है और फिर कुछ ही मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
क्यों होता है खतरा ज्यादा?
WhatsApp में अक्सर इमेज और वीडियो ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो जाते हैं। इसका मतलब है कि बिना आपकी जानकारी के भी वो संक्रमित फाइल आपके फोन में आ सकती है। इससे खतरा और भी बढ़ जाता है।
इस नए स्कैम से कैसे बचें ?
- WhatsApp की ऑटो डाउनलोड सेटिंग बंद करें:
WhatsApp खोलें > Settings > Chats > Media auto-download
यहां जाकर Photos, Videos, Documents का Auto Download बंद कर दें।
- अनजान नंबर से आई किसी भी इमेज या फाइल को ना खोलें।
- फोन में एंटी-वायरस या एंटी-मैलवेयर ऐप जरूर रखें।
- अगर फोन में कुछ असामान्य दिखे, तुरंत बैंक और साइबर सेल को सूचना दें।
साइबर ठगी अब सिर्फ फर्जी कॉल और लिंक तक सीमित नहीं रही। अब एक फोटो भी खतरे की घंटी बन चुकी है। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अगर आप भी WhatsApp यूज़ करते हैं, तो आज ही अपनी सेटिंग्स चेक करें और खुद को साइबर जाल से सुरक्षित रखें।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications