तेलंगाना की सभी सीटों पर YSRTP अकेले लड़ सकती है चुनाव, शर्मिला जल्द करेंगी औपचारिक घोषणा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने सोमवार को कर दी है। राज्य भर में 30 नवंबर को एक साथ मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य की YSRTP राज्य की सभी 119 विधासभा निर्वाचन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

याद रहे कुछ समय पहले वाईएस शर्मिला के नेतृत्व वाली वाईएसआर के कांग्रेस में विलय होने का दावा किया जा रहा था लेकिन कांग्रेस अलाकमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख शर्मिला जल्द सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती हैं।
वाईएसआरटीपी के अकेले चुनाव लड़ने की खबर से राजीनतिक हलकों में खलबली मच गई है, क्योकि पार्टी का कांग्रेस में विलय के बारे में अटकलें तेज थीं।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करने के उद्देश्य से कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय के लिए झुका था। जो कि दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का सपना था लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूर्णिमा की मुलाकात के एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने कोई निर्णय लिया जिसके बाद अब पूर्णिमा अकेले चुनाव लड़ने का जल्द ऐलान कर सकती हैं।
बता दें पूर्णिमा ने कांग्रेस आलाकमान के कांग्रेस में उनकी पार्टी के विलय के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की थी लेकिन विलय के बारे में कोई संदेश या संकेत तक नहीं दया जिसके बाद पूर्णिमा ने तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी वाईएसआरटीपी के उम्मीदवारों को उतारने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications