आंध्र प्रदेश: 'इतनी पैरवी के बाद भी TDP को एनडीए बैठक में नहीं बुलाया गया', YSRCP ने कसा तंज

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को आमंत्रित नहीं किए जाने पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर तंज कसा है।

वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता वी. विजयसाई रेड्डी ने मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल का पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। वी. विजयसाई रेड्डी ने ट्वीट में लिखा, ''इतनी पैरवी के बावजूद टीडीपी को एनडीए की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। जो गुप्तचर भाजपा में भेजे गए वे हर संभव तरीके से विफल रहे।''

YSRCP taunts TDP

वी. विजयसाई रेड्डी ने कहा कि टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को नहीं पता कि वह किस मुसीबत में हैं। उन्होंने कहा, अवसरवादी राजनीति को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

बता दें कि टीडीपी, जिसने 2018 में बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। टीडीपी को मंगलवार (18 जुलाई) को दिल्ली में हुई एनडीए बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। इस बैठक में लगभग 38 पार्टियां हिस्सा ली है।

चंद्रबाबू नायडू, जिनकी पार्टी 2019 में आंध्र प्रदेश में YSRCP से सत्ता हार गई, भाजपा के साथ गठबंधन को पुनर्जीवित करने के इच्छुक हैं। लेकिन कई कोशिश के बाद भी उन्हें नहीं बुलाया गया। चंद्रबाबू नायडू ने पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+