आंध्र प्रदेश: 'रेड्डी सरकार के खिलाफ ये झूठा अभियान है', YSRC मंत्री का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जवाब
आंध्र प्रदेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने मांग की है कि वाईएसआरसी सरकार आंध्र प्रदेश के लिए केंद्र द्वारा दी स्वीकृत घरों की कुल संख्या पर रिपोर्ट पेश करे। भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी ने वाईएसआरसी सरकार पर जमकर हमला बोला और उस पर केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटित धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
जिसपर पलटवार करते हुए आईटी और उद्योग मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी की टिप्पणी टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की पटकथा की तरह लगती है।

गुडिवाडा अमरनाथ ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी आगामी चुनावों में नायडू की जीत सुनिश्चित करने के लिए बहुत उत्सुक दिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ झूठा अभियान चला रही हैं।
बता दें कि डी पुरंदेश्वरी ने दावा किया है कि केंद्र ने आंध्र प्रदेश के लिए 1.57 लाख घरों को मंजूरी दी है। हर घर के निर्माण के लिए 1.18 लाख रुपये दिया जा रहा है। जबकि राज्य सरकार ने केवल 21,000 घर ही पूरे किए हैं।
उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी सरकार राज्य को कोई मदद नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जगन मोहन रेड्डी सरकार ने राज्य को कर्ज के जाल में धकेल दिया था क्योंकि आधिकारिक ऋण 4.74 लाख करोड़ रुपये और अनौपचारिक ऋण 10.77 लाख करोड़ रुपये था।
उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि केंद्र ने राजमार्गों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है, लेकिन वाईएसआरसी सरकार एक किलोमीटर भी सड़क बनाने में विफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications