विश्व बैंक की मदद से आंध्र प्रदेश में होगा शिक्षा का प्रसार, एजुकेशन प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज

नई दिल्ली, 24 नवंबर: विश्व बैंक आंध्र प्रदेश में एक स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसका लाभ राज्य के 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल सकेगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के 50 लाख से अधिक स्टूडेंटों की 'लर्निंग' या सीखने की क्षमता में सुधार करने के लिए इस परियोजना की शुरूआत करने जा रही है।

Andhra Pradesh

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'भारत सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने 18 नवंबर, 2021 को एक परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर के करार पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश में 50 लाख से अधिक छात्रों की 'लर्निंग' या सीखने की क्षमता में सुधार करना है।'

इस समझौते पर आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा, आंध्र प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव राजशेखर और विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक जुनैद अहमद ने हस्ताक्षर किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+