विश्व बैंक ने शिक्षा के क्षेत्र में CM जगन मोहन के कामों की सराहना की, प्रतिनिधिमंडल से मिलीं गीता गोपीनाथ
आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूल के प्रतिनिधिमंडल को विश्व बैंक का दौरा करने के लिए भेजा था। इस प्रतिनिधिमंडल में 10 छात्र, 2 शिक्षक और बी श्रीनिवास राव, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा सहित दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। जिसके बाद एक विस्तृत कार्यक्रम हुआ। रिफ़त हसन, प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ, ट्रेसी विलीचोव्स्की, विश्व बैंक विश्लेषक और लॉरा ग्रेगरी, वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञ सहित विश्व बैंक के प्रमुख अधिकारियों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर सेशन का आयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बच्चों से मिलने और उन्हें इतनी गर्मजोशी के साथ रिसीव करने के लिए गीतागोपीनाथ का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी उज्ज्वल मुस्कान सब कुछ कहती है। मेरा सच में मानना है कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत जीवन को बदलने में नहीं, बल्कि पूरे समुदायों को बदलने में सबसे बड़ा उत्प्रेरक है। हमारे बच्चे इसके चमकते उदाहरण हैं। मैं गर्व से भर जाता हूं, जब मैं अपने बच्चों को इतने गर्व से और आत्मविश्वास से एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करते देखता हूं।
बच्चों ने एक पांच सूत्री कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। विशेष रूप से शिक्षा को प्राथमिकता देने और प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावक समुदाय को संवेदनशील बनाने पर चर्चा हुई।
विश्व बैंक ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा की गई सभी पहलों की सराहना की। जिसमें अम्मावोडी योजना, नाडु-नेदु योजना और अंग्रेजी की शुरुआत और द्विभाषी पाठ्यपुस्तकों का उपयोग शामिल है। विश्व बैंक ने मानव पूंजी में निवेश करने के वाईएसआरसी सरकार के उद्देश्य में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- 'आंध्र प्रदेश को जगन की आवश्यकता क्यों है' कार्यक्रम होगा शुरू, CM बोले- इस बार जीतेंगे 175 सीट












Click it and Unblock the Notifications