'आंध्र प्रदेश को जगन की आवश्यकता क्यों है' कार्यक्रम होगा शुरू, CM बोले- इस बार जीतेंगे 175 सीट
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी जल्द ही 'आंध्र प्रदेश को जगन की आवश्यकता क्यों है' नाम से एक कार्यक्रम शुरू करेगी।
इस कार्यक्रम में वाईएसआरसीपी पिछले चार वर्षों के दौरान हुए गांवों के विकास को प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही एक और प्रमुख कार्यक्रम जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा शुरू होने वाला है।

वाईएसआरसीपी के निर्वाचित प्रतिनिधि और कैडर अगले दो महीनों में जनता तक पहुंचने के उद्देश्य से दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही सीएम जगन मोहन रेड्डी ने नवंबर के अंत तक 'गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम' कार्यक्रम को पूरा करने की समय सीमा तय कर दी।
यह भी पढ़ें- AP: जगन मोहन सरकार का महिला कल्याण और सशक्तिकरण पर जोर, पहले से ही मिल रहा 50% आरक्षण
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 6 महीने काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए हमें गियर बदलने की जरूत है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 175 सीटें जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़िए।
उन्होंने कहा कि गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमने अब तक जो किया है और अगले छह महीनों में हम जो करेंगे, उसके बीच जमीन-आसमान का अंतर होने वाला है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम चुनाव से पहले कैसे काम करेंगे।
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि 175 सीट क्यों नहीं? यह बहुत संभव है। इसे आसानी से हम जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन का विकल्प चुन रहे थे, क्योंकि वे जानते थे कि वे अकेले वाईएसआरसीपी को चुनौती नहीं दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी ने 2016 में ही फाइबरनेट घोटाले का कर दिया था खुलासा, बोले गुडिवाडा अमरनाथ












Click it and Unblock the Notifications