प्रियंका गांधी के रोड शो में महिलाओं ने नारी शक्ति का कराया अहसास, बोलीं 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'
मुरादाबाद, 11 फरवरी 2022: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो में जबरदस्त स्वागत हुआ। पूरे शो के दौरान जिस प्रकार वह अपने से सिर्फ एक बार नीचे उतरीं। कांग्रेस के रोड शो को लेकर महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से दिया गया स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं महिलाओं की जुबान पर था। नारे भी पूरे रास्ते गूंजता रहा। जामा मस्जिद पर जैसे ही रोड शो के लिए वह वाहन पर खड़ी हुईं तो महिलाओं ने नारी शक्ति का अहसास दिलाने के लिए नारेबाजी कर दी। पूरे रोड शो में महिलाओं की संख्या कम नहीं हुई थी।

छत-छज्जों से बरसाए फूल
प्रियंका को देखने के लिए छत और छज्जों पर महिलाएं खड़ीं थी। वाहनों का काफिला जैसे ही उनके नजदीक पहुंचा वैसे ही फूल बरसाने शुरू कर दिए गए थे। दो किलोमीटर तक यही सिलसिला जारी रहा। प्रियंका वाड्रा के रोड शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इसके चलते प्रियंका वाड्रा वाहन से भी नहीं उतरीं। पान दरीबा पर जब बलिदानी स्मारक पर फूल अर्पित करने के लिए कहा गया तो सुरक्षा टीम ने मना कर दिया। हालांकि, जब यही बात प्रियंका वाड्रा को बताई गई तो तब वाहन से नीचे उतरीं और वहां लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के दौरान उन्होंने एक भी स्थान पर संबोधन नहीं किया।
इन मार्गों से गुजरा रोड शो रोड
शो जामा मस्जिद, जीआइसी, फैजगंज, डा. शमीम चौराहा, कंबल का ताजिया, पान दरीबा, मंडी चौक, एस कुमार चौराहा, नई सड़क, तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, तख्त वाली मस्जिद, बारादरी चौराहा होते हुए दांग चर्च पर रोड शो संपन्न किया गया। इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा से प्रदेश पदाधिकारी अहमद खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता, पार्षद शिवराज सिंह गुर्जर, पार्षद शकील अहमद, मुहम्मद अहमद, उबैद इकराम, बंटी कुरैशी, मुस्तकीम सैफी, ताजदार उस्मानी, मुहम्मद तौफीक, सुधीर पाठक, राजेंद्र वाल्मीकि, महक वारसी समेत बड़ी संख्या कांग्रेसी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications