'किस मुंह से गांवों में जा रही है भाजपा', बीजद का BJP पर बड़ा हमला

बीजू जनता दल के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता राज्य में अराजकता पैदा कर रहे हैं और ओडिशा के लोगों का अपमान' कर रहे हैं।

telangana

ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल ने मंगलवार को 'गांव गांव चला, घर घर चला' अभियान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। बीजद ने कहा कि राज्य इकाई के नए अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की हार की वजह से निराश पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास बहाल करने के लिए इसे लॉन्च किया है।

बीजू जनता दल के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता राज्य में अराजकता पैदा कर रहे हैं और ओडिशा के लोगों का 'अपमान' कर रहे हैं।

लेनिन मोहंती ने आगे कहा, 'भाजपा नेताओं ने जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का अपमान किया है, उसे ओडिशा के लोग नहीं भूले हैं, अब वे गांवों में कैसे जाएंगे। राज्य में केवल ओबीसी ही नहीं, सभी वर्गों के लोगों के साथ न्याय किया जा रहा है। ओडिशा ने पिछले 23 वर्षों में मुख्यमंत्री पटनायक के नेतृत्व में विकास देखा है और यही कारण है कि लोग बीजद और उन पर अपना विश्वास जता रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+