Rajasthan: राजस्थान को देश में नंबर 1 स्टेट बनाएंगे: सीएम अशोक गहलोत
सीएम गहलोत बोले-हमने ओपीएस लागू किया, कई अर्थशास्त्री इसका विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन आजादी के 75 साल तक ओपीएस देश में लागू रही।

Rajasthan: राजस्थान सीएम गहलोत ने आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारा रास्ता बिल्कुल साफ है। जब हमने 1998 में सरकार बनाई थी तो 156 सीटें आई थीं। तब मैं पीसीसी अध्यक्ष था। मैं चाहूंगा कि मिशन 156 लेकर हम चलें। इस रूप में हमने काम शुरू कर दिया है। हम चाहेंगे कि राजस्थान को देश में नंबर 1 स्टेट बनाएं। उसी दिशा में हम चल पड़े हैं। हमारी सरकारी योजनाओं को लेकर दूसरे राज्यों की सरकारें हमारे अफसरों से बात कर रहे हैं, स्कीमें अपना रही हैं। हमारे फैसलों को वो मानते हैं। हमने ग्रामीण ओलम्पिक कराया तो सभी राज्य सरकारों ने उसे बहुत ही वेलकम किया और वो भी उसे लागू करने की सोच रही हैं। हमारे हर फैसले देश में आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं- हेल्थ सर्विस, शहरी रोजगार, उड़ान योजना, बच्चों की अनुप्रति कोचिंग योजना, 250 नौजवानों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने की स्कीम शानदार है। विदेश में पढ़ने आने वाले नौजवान भी कुछ बनकर राज्य की चिंता करेंगे। हमें खुदका मानव संसाधन मिलेगा। हमारे प्रोग्राम एक से बढ़कर एक हैं।
ओपीएस 75 साल लागू रहा
सीएम गहलोत बोले-हमने ओपीएस लागू किया, कई अर्थशास्त्री इसका विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन आजादी के 75 साल तक ओपीएस देश में लागू रही। देश कहां से कहां तक आज पहुंचा। पहले सुई नहीं बनती थी। आधुनिक भारत ओल्ड पेंशन स्कीम के साथ बना है। अब ओपीएस के बारे में जो इकोनॉमिस्ट अपनी राय देते हैं, वो हमारे अधिकारियों से डिस्कशन करें। हम डिस्कशन और मार्गदर्शन के लिए तैयार हैं। लेकिन सोशल कमिटमेंट और मानवता भी कोई चीज होती है। मानवीय दृष्टिकोण से भेदभाव क्यों हो, आर्मी में ओपीएस और बीएसएफ में ओपीएस नहीं है, यह एक ही उदाहरण बताने को काफी है। पैरामिलिट्री में भी ओपीएस नहीं है। जो ओपीएस ले रहे हैं, वो अधिकारी-कर्मचारी डीए छोड़ने को तैयार हैं क्या ? वो तैयार नहीं है। लेकिन नए लोगों को मार्केट के भरोसे छोड़ा जा रहा है। म्युचुअल फंड, बॉम्बे शेयर मार्केट के भरोसे छोड़ा जा रहा है। सालों पहले अमेरिका में बातें हो चुकी हैं कि कभी भी सोशल सिक्योरिटी को मार्केट में नहीं छोड़ना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications