सरकार आयी तो किसानों का गोबर खरीदेंगे: प्रियंका गांधी

अमेठी, 26 फरवरी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरे भोजा तिवारी में कहा कि प्रदेश में सरकार बनी तो किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात दिलाई जाएगी। सरकार पशुपालकों के मवेशियों के गोबर खरीद कर उससे खाद बनाएगी। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को इससे छुटकारा दिला दिया है।

Priyanka Gandhi

पार्टी प्रत्याशी विजय पासी के समर्थन में आयोजित जनसभा में वह करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं। प्रियंका ने पहले हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर माथा टेका। मंच पर पहुंच कर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "सरकार का काम है, देशवासियों को अपने पैर पर खड़ा करे। सरकार हमें गेहूं चावल देकर आलसी बनाने का काम कर रही है। भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। प्रदेश धर्म व जातिवाद के भंवरजाल में फंस गया है।"

प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी को भारी मतों से जिताने व अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रियंका बोलीं, "बिजली का बिल हाफ होगा। 40 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं को दी जाएंगी। महिलाओं पर अत्याचार होने पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। किसानों के कर्ज माफ होंगे। हर ब्लाक में महिला चिकित्सक व नर्स होंगी। लोगों को संबोधित करने के बाद वह थौरी में होने वाली राहुल गांधी की सभा में शामिल हुई। वहां भी उन्होंने जनता को संबोधित किया। राशन देकर आलसी बना रही सरकार, उसका काम है लोगों को अपने पैर पर खड़ा करे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+