AAP ने की एमसीडी वॉर रूम की शुरुआत, चुनावी गतिविधियों को करेंगे मॉनिटर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को एमसीडी वॉर रूम की शुरुआत की है। जहां से मुख्यत: 10 चुनावी गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। आप नेता गोपाल राय ने वॉर रूम का उद्घाटन करते हुआ कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम वॉर रूम करेगा। सभी 10 गतिविधियों के हेड वॉर रूम से काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलाओं के अनुसार 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। 'आप' के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को वॉर रुम से मॉनिटर किया जाएगा। 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है। आम आदमी पार्टी सभी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर एमसीडी चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव की गतिविधियों को पेश करने के लिए पूरी दिल्ली में अभियान को और गति देने के लिए आज से आम आदमी पार्टी कार्यालय में यह वॉर रूम शुरू किया गया है। इस वॉर रूम से मुख्य रूप से 10 गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा।
गतिविधियों की जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली भर में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर 'आप' का जनसंवाद चल रहा है। जनसंवाद का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को यहां से मॉनिटर किया जाएगा। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण चीज नॉमिनेशन होता है। नॉमिनेशन के लिए हम वकीलों की एक लंबी टीम बना रहे हैं। सेंट्रल टीम के साथ-साथ हर विधानसभा में एक-एक वकील की नियुक्ति की जा रही है। इससे नॉमिनेशन 250 सीटों पर सफलतापूर्वक किया जा सकेगा। एक टीम बनाई गई है जो अलग-अलग गतिविधियों के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगी।
चौथा, इस पूरे चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से लेकर अलग-अलग जो हमारे स्टार कैंपेनर्स होंगे, वह अलग-अलग कार्यों पर निगरानी रखेंगे। पांचवा, पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और मीडिया मॉनिटरिंग का काम यहीं से होगा। छठा, नॉमिनेशन के बाद उम्मीदवारों को भी कैंपेन के अलग-अलग काम दिए जाएंगे। उनको भी वॉर रूम से ही मॉनिटर किया जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार कितना काम कर रहा है। सातवां, बूथ मैनेजमेंट का काम भी वॉर रूम से किया जाएगा। आठवां, पूरे प्रदेश में जिस भी उम्मीदवॉर को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की टीम काम करेगी। दसवां, काम बस कैंपेन का है, अलग-अलग जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर बस कैंपेन की मॉनिटरिंग भी यहीं से होगी।
उन्होंने कहा कि इन्हीं दस बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव लड़ा जाएगा। जिसका सारा मॉनिटरिंग, निर्देश देने का काम इस वॉर रूम से किया जाएगा। सभी 10 कामों के हेड यहीं से काम करेंगे। इसके अलावा हम लोकसभा के अनुसार ग्राउंड पर 7 इंचार्ज बना रहे हैं। यह इंचार्ज 14 जिलाओं के अनुसार बना रहे हैं। हर वार्ड पर एक इंचार्ज होगा जो इस वॉर रूम से जुड़ा होगा। सभी इंचार्ज ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications