सीएम भूपेश बघेल ने कहा- लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है

मेरठ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है। चुनाव का दौर है तो सभी दलों के लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ नफरत की राजनीति के लोग हैं तो दूसरी तरफ अहिंसा, विकास की पक्षधर कांग्रेस। जनता को फैसला करना है। रविवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महलवाला और सादुल्लापुर में डोर टू डोर जनसंपर्क के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारत में दर्जनों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां बोलने वाले लोग हैं। मगर हम सब हिंदुस्तानी है। कांग्रेस सर्व धर्म का सम्मान करने वाली पार्टी है। सबके विकास की पक्षधर है, जबकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए देश, प्रदेश को जाति, धर्म, क्षेत्रवाद में बांटने का काम करती है। कांग्रेस ने इस देश के लिए शहादतें दी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी इसकी मिसाल हैं।

votes biggest force in democracy bhupesh baghel

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्ज माफी, किसान की आय दोगुनी करने, हर भारतीय के खाते में 15 लाख देने के जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए। किसान को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं। वक्त आ गया है कि झूठों को सत्ता से बाहर फेंकने के लिए कांग्रेस को वोट दो। वही देश, प्रदेश का भविय संवारेगी। सपा पर प्रहार किया कि हाथरस, उन्नाव, ललितपुर, लखीमपुर में जब घटनाएं हुईं तो प्रियंका दीदी वहां गईं। अखिलेश बबुआ साढ़े चार साल तक लखनऊ से नहीं निकले। बसपा को भाजपा की बी पार्टी बताते हुए कहा कि हाथी तो बस दिल्ली में थम गया है। उसे यहां की जनता की परवाह नहीं। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, यूपी कांगेस के प्रदेश महासचिव धीरज गुजर्र ने भी विचार व्यक्त किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+