देश का अगला वैश्विक आईटी स्पॉट बनेगा विशाखापत्तनम: गुडिवाड़ा अमरनाथ

गुडिवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि विशाखापत्तनम में आईटी कंपनियों के लिए ईकोसिस्टम, महानगरीय संस्कृति और कार्यबल सबकुछ मौजूद है।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के उद्योग और आईटी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि विशाखापत्तनम देश का अगला वैश्विक आईटी स्पॉट होगा, क्योंकि आईटी का भविष्य भी यहां होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 3 मार्च और 4 मार्च को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य के भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

गुरुवार को यहां दो दिवसीय वैश्विक तकनीकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन को संबोधित करते हुए गुडिवाड़ा अमरनाथ ने दावा किया कि शहर में आईटी कंपनियों के लिए ईकोसिस्टम, महानगरीय संस्कृति और कार्यबल सबकुछ मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विजाग, अनंतपुर और तिरुपति में तीन आईटी कॉन्सेप्ट शहरों के लिए योजना बनाई थी।

गुडिवाड़ा अमरनाथ ने कहा, 'अनंतपुर में 500 एकड़ से 600 एकड़ के दायरे में एक आईटी पार्क बनाया जाएगा। विजाग से 50 किमी दूर भोगापुरम में एक नए आईटी पार्क की योजना बनाई गई थी, जहां नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। आंध्र प्रदेश सरकार होम टाउन से काम को प्रोत्साहित कर रही है। सभी 15,000 ग्राम और वार्ड सचिवालयों में डिजिटल पुस्तकालयों की योजना बनाई गई है।'

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विददाला रजनी ने कहा, 'आंध्र प्रदेश डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल में आमूल-चूल परिवर्तन करने वाला राज्य बनेगा। तकनीक की मदद से मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के काफी अवसर हैं। यहां तक कि जनता को अंदरूनी इलाकों में भी बेहतर इलाज मिलेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+