पंजाब सीएम भगवंत मान की जी-20 सम्मेलन को लेकर वर्चुअल मीटिंग
सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन को लेकर आज एक वर्चुअल मीटिंग की गई है, जिसमें देश में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर कई तरह के अहम फैसले लिए गए हैं।

भारत में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर आज दिल्ली में हुई बैठक के बाद सीएम भगवंत मान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन को लेकर आज एक वर्चुअल मीटिंग की गई है, जिसमें देश में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर कई तरह के अहम फैसले लिए गए हैं।
इस दौरान मीटिंग में सम्मेलन को लेकर कई तरह के सुझाव भी दिए गए। सीएम मान ने कहा कि जी-20 सम्मेलन को लेकर दी मीटिगें अमृतसर में रखी गई हैं, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पहली मीटिंग मार्च और दूसरी जून में होगी। सीएम मान ने कहा जी 20 सम्मेलन पंजाब में बेमिसाल होगा, क्योंकि इस बार भारत सरकार द्वारा जी 20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications