Andhra Pradesh: विजयसाई ने चंद्रबाबू नायडू को बताया कौशल विकास निगम घोटाले का मास्टरमाइंड

टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासत जारी है। वाईएसआरसी संसदीय दल के नेता और महासचिव वी विजयसाई रेड्डी ने इस मुद्दे पर टीडीपी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उनको साजिशकर्ता करार दिया।

मंगलवार को ओंगोल में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नायूड 370 करोड़ के कौशल विकास निगम घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। पुलिस जांच के दौरान नकदी के लेन-देन और घोटाले के अन्य विवरणों का खुलासा किया जाएगा।

Andhra Pradesh

विजयसाई रेड्डी ने कहा कि वो किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं, जो इस तथ्य से असहमत है कि नायडू ने राजनीति को दूषित कर दिया। उन्होंने कहा कि टीडीपी प्रमुख सिस्टम प्रबंधन में माहिर हैं और इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वाईएसआरसी नेता ने कहा कि नायडू अपने खिलाफ कई मामलों में अदालत से रोक पाने में कामयाब रहे हैं। विजयसाई ने पूछा कि अगर वह वास्तव में मिस्टर क्लीन थे, तो अपने खिलाफ मामलों में खुद को साबित क्यों नहीं किया।

शनिवार को हुए थे गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को कौशल विकास घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक एफआईआर 2021 में दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+