उत्तराखंड: धामी सरकार कराएगी युवाओं को कॉमर्शियल ड्राइविंग की मुफ्त ट्रेनिंग, परिवहन विभाग उठाएगा पूरा खर्चा

परिवहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं को भारी व्यावसायिक वाहनों चलाने की ट्रेनिंग सरकार कराएगी। न केवल ट्रेनिंग की फीस का भुगतान सरकार खुद करेगी, बल्कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 100-100 रुपये भी दिए जाएंगे। देहरादून में झाझरा स्थित इंस्टिटयूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में यह ट्रेनिंग कराई जाएगी।

प्रथम चरण में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 21 से 23 दिन की इस ट्रेनिंग का सामान्य शुल्क व हास्टल खर्च 17 हजार 750 रुपये बैठता है। परिवहन विभाग इस पूरे खर्च को उठाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग इस योजना को शुरू कर रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह योजना की पुष्टि की।

Uttarakhand

व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदन का किसी प्रतिष्ठित संस्थान से 21 से 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के बाद ही कामर्शियल वाहन चलाने का लाइसेंस मिल सकता है।

फिलहाल मुफ्त ड्राइविंग योजना देहरादून के आईडीटीआर में शुरू की गई है। आगे इसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने पर विचार किया जाएगा। आवेदन दून आरटीओ कार्यालया अथवा सीधा आईडीटीआर में किया जा सकता है।

एक हजार स्कूल वाहन चालकों को रिफ्रेशर कोर्स
स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक हजार स्कूल वाहन ड्राइवरों को भी एक दिन का रिफ्रेशर कोर्स कराया जाएगा। यह कोर्स भी पूरी तरह से मुफ्त होगा। एक दिन के इस कोर्स में प्रत्येक स्कूल बस चालक को यातायात के नियम, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं और वाहन की फिटनेस आदि की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

स्कूलों में अवकाश के दौरान बैच बनाकर प्रशिक्षण कराए जाएंगे। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह के अनुसार देहरादून के आरटीओ सुनील शर्मा को इसका नेाडल अधिकारी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+