सीएम धामी ने दिए बेलड़ा प्रकरण की CBCID जांच के आदेश, गांव के युवक की मौत के बाद गहराया था विवाद

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: 11 जून को रूड़की के बेलड़ा गांव में एक अनुसूचित जाति के युवक की मौत और इसके बाद हुए बवाल की जांच के आदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीसीआईडी को सौंपने के दिए हैं। अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी करेगी और युवक की मौत के राज से पर्दा उठाएगी।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब सीबीसीआईडी जल्द इसकी जांच शुरू कर देगी। दरअसल, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

बता दें कि बेलड़ा गांव के एक युवक की मौत के बाद वहां विवाद गहरा गया था। गांव में पहुंची पुलिस पर पथराव होने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्च किया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों पर भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर दिए।

मुकदमे वापस लेने की भी मांग
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने बेलड़ा प्रकरण के बारे में विस्तार चर्चा की। उनसे पूरे प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया गया। सीएम ने उनकी मांग पर सीबीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय गोयल, रुड़की भाजपा के अध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, तीरथ पाल रवि भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+