उत्तराखंड में भाजपा 15 मई से 16 जून तक प्रदेश भर मे शुरू करेगी जन संवाद अभियान

15 मई से 16 जून तक संचालित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में सांसद प्रत्येक विधानसभा के कमजोर 25 बूथों पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनसंवाद करेंगे।

Uttarakhand BJP will start public dialogue campaign across the state from May 15 to June 16

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में पार्टी सांसदों के नेतृत्व में जन संवाद स्थापित करने करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रही है।

15 मई से 16 जून तक
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 मई से 16 जून तक संचालित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सांसद प्रत्येक विधानसभा के कमजोर 25 बूथों पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनसंवाद करेंगे ।

हारी हुई 23 विधानसभाओं के साथ सभी 70 में फोकस
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनावों में सिर्फ जीतना ही नही बल्कि बड़े अंतर से जनता का विश्वास हासिल करना है । जिसके लिए हारी हुई 23 विधानसभाओं के साथ सभी 70 विधानसभाओं में फोकस करते हुए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सभी सांसदों के लिए एक माह का विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को सभी सांसदों एवं पार्टी संगठन के मध्य कार्यक्रम को लेकर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

25-25 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

भट्ट ने बताया कि तमाम सांसद प्रत्येक विधानसभा के 25-25 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे । जिनमे प्रदेश एवं केंद्र सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता से फीड बैक लेना और प्रगति समीक्षा करना, सामान्य जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को लेकर संवाद करना, योजना लाभार्थियों से मिलना, विभिन्न वर्गों के नए-नए लोगों को पार्टी से जोड़ना, क्षेत्र संबंधित विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन आदि करना है।

मोनिटरिंग कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा
उन्होंने बताया इस पूरे कार्यक्रम की दैनिक आधार पर मोनिटरिंग कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी का प्रयास है सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाना और खामियों के निवारण के लिए सुझाव मांगे जायेंगे, जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में हम सकारात्मक मुद्दों के साथ जनता का विश्वास पुनः प्राप्त कर सकें।

Recommended Video

    Kedarnath Dham के कपाट खुले, 4 फीट तक जमी बर्फ के बीच पहुंचे श्रद्धालु | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+