पंजाबू: खुद को AAP विधायक का PA बताकर ठगते थे पैसे, चढ़ा पुलिस के हत्थे

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का पी.ए. बताकर लोगों से पैसे मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का पी.ए. बताकर लोगों से पैसे मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के पी.ए. रोहित ने थाना डिवीजन नं. 4 पुलिस को कंप्लेंट दी थी की कि कुछ लोगों को फोन कॉल आई जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक का ( पी.ए ) बताया है। यही नहीं विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे देता है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति से विधायक रमन अरोड़ा बनकर पैसे की मांग कर रहा है और अलग-अलग कारण बताता है।

इस मामले को लेकर थाना नंबर 4 की पुलिस ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल सिंह ने कहा कि खुद को विधायक का पी.ए. बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्यक्ति को मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भलिंदर सिंह निवासी मोहाली के रूप में हुई है। फिलहाल जिस व्यक्ति को यह विधायक रमन अरोड़ा बताकर बात करवाता था, उसकी तलाश जारी है। पकड़े गई व्यक्ति का क्रमीनल रिकार्ड है उस पर पहले भी 3 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।

यह फी पढ़ें- पंजाब के पूर्व मंत्री, IAS समेत 10 लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+