UP News: सीएम योगी ने कहा- यूपी में कार्गो परिवहन की अपार संभावनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने आवास पर एक सरकारी बैठक में जलमार्गों के विकास पर जोर देने पर बल दिया।

Chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में परिवहन के एक साधन के रूप में अन्तर्देशीय जल परिवहन में यात्रियों और कार्गो दोनों के लिये अपार सम्भावनाएं हैं। हमें इसे और विस्तारित करना होगा।

CM YOGI

उन्होंने कहा कि यहां अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के जलमार्गों के विकास के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने 'उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण' के गठन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जलमार्गों के सृजन, विकास और उन्हें यातायात व माल ढुलाई के लिए प्रयोग में लाने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। इसे नियोजित रूप देते हुए प्रदेश में अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया जाए। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण और अन्य राज्यों में प्रचलित व्यवस्था का अध्ययन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण नोडल अथॉरिटी के रूप में भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ समन्वय का कार्य करेगा। प्राधिकरण द्वारा अन्तर्देशीय जल परिवहन एवं पर्यटन सम्बन्धी समस्त गतिविधियों का नियमन किया जाएगा।

योगी ने कहा कि यह प्राधिकरण जल परिवहन से सम्बन्धित पर्यावरण एवं सुरक्षा कानूनों का अनुपालन, जलमार्गों के विकास एवं बेहतर उपयोग हेतु हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण एवं जांच की जिम्मेदारी का निर्वहन भी करेगा।

इस प्राधिकरण द्वारा अन्तर्देशीय जल यातायात डेटा का अध्ययन एवं विश्लेषण, अन्तर्देशीय जल परिवहन, पर्यटन एवं शिपिंग तथा नेविगेशन से जुड़ी गतिविधियों के सम्बन्ध में वैज्ञानिक अनुसंधान किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा अन्तर्देशीय जल परिवहन से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तकनीकी प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+