UP News: यूपी के धार्मिक स्थलों से बेहतर कनेक्टिविटी पर फोकस, Yogi सरकार ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने की कवायद सरकार की तरफ से की जा रही है।

Chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब यूपी के धार्मिक स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार अब अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी से इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सीधे जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

योगी

धार्मिक स्थलों से आवाजाही होगी सुगम

परिवहन विभाग के मुताबिक प्रदेश के धार्मिक स्थलों तक लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग की योजना बनाई है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप परिवहन निगम ने प्रथम चरण में अपने बस बेड़े में 250 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

केंद्र की फेम टू स्कीम का मिलेगा लाभ

विभाग की तरफ से इसके लिए भारत सरकार की फेम टू स्कीम के तहत मिलने वाले 40 प्रतिशत अनुदान के लिए पत्र भेजा है। भारत सरकार ने इस सम्बंध में विचार करने के लिए अपनी सैंद्धातिक सहमति दी है। परिवहन निगम केपेक्स मॉडल पर आधारित व्यवस्था के तहत इन्टर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा।

प्रबंधन निदेशक ने दी जानकारी

प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ाने की योजना है।

धार्मिक स्थलों को इलेक्ट्रानिक बसों से जोड़ने की मंशा

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी से इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सीधे जोड़ने की है। इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषणमुक्त, पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी किफायती हैं।

मोदी के संकल्प को आगे बढ़ा रही योगी सरकार

इसी क्रम में सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के दृष्टिगत पर्यावरण के अनुकूल प्रदूषणमुक्त बसों का संचालन कर यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+