बलिया में प्रियंका गांधी का रोड शो, भाजपा-सपा-बसपा पर बरसीं, जनता से मांगा वोट

बलिया में प्रियंका गांधी का रोड शो, भाजपा-सपा-बसपा पर बरसीं, जनता से मांगा वोट

बलिया, 28 फरवरी 2022। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर यूपी कांग्रेस ने एक ट्विट किया, जिसमें लिखा कि, ना कोई शक ना कोई शंका, बलिया में बज गया कांग्रेस का डंका। रोड़ शो में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया।

Recommended Video

    UP Election 2022: बलिया में Priyanka Gandhi का रोड शो, Congress के लिए मांगा वोट | वनइंडिया हिंदी
     UP Elections 2022: Priyanka Gandhis roadshow in Ballia rained on BJP-SP-BSP, sought votes from the public

    भाजपा, सपा व बसपा को आइना दिखाते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, केंद्र की भाजपा सरकार ने जब देश की सरकारी संपत्तियों को ही बेच डाला तो वह युवाओं को रोजगार कहां से देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा। 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसानों को धान व गेहूं की कीमत ढाई हजार रुपए प्रति कुंतल दी जाएगी।

    यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह पहुंची। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। पुनीत पाठक के समर्थन में निकाले गए रोड शो के लिए इस विधान सभा में वह पहली बार पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को जिताने की अपील की। गांधी परिवार की बिटिया को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े थे। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था।

    रोड़ शो में उमड़ी भीड़ को देखकर यूपी कांग्रेस ने एक ट्विट किया, जिसमें लिखा कि, ना कोई शक ना कोई शंका, बलिया में बज गया कांग्रेस का डंका। रोड़ शो में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया।

    धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता चाहती है भाजपा

    इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहती है। देश में हर वर्ग की आय कम हो रही है। किसान, मजदूर व युवा सभी परेशान है। छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। भर्ती की परीक्षा तो होती है लेकिन भर्ती नहीं होती।

    सिर्फ सड़कों पर उतरी है कांग्रेस

    प्रियंका गांधी ने कहाकि, मायावती पांच साल तक घर से बाहर ही नहीं निकली हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हाथरस हो या लखीमपुर भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+