हरियाणा सरकार की नई योजना, कृषि उपकरणों की सब्सिडी के लिए शुरू की ये अनोखी पहल
चंड़ीगढ़। हरियाणा सरकार के कृषि उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। सरकार ने कृषि उपकरणों पर सब्सिडी देने की अनोखी पहल की है। हरियाणा कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का वितरण के लिए एक नई और अनूठी पहल की शुरूआत की है। जिसके अनुसार पहली बार ''ई-रूपी वाउचर'' के माध्यम कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का वितरण किया जायेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ0 सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस नई पहल के लागू होने के बाद जहां एक तरफ किसानों को अपनी सब्सिडी पाने के लिए दर-दर नहीं भटकना होगा, वहीं दूसरी तरफ इस डिजिटल मोड के माध्यम से योजना के कार्यान्वयन में और अधिक पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा चयनित होने के बाद किसान संबंधित उपकरणों की लागत के संबंध में विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और खरीद के समय ही उनको अनुदान राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
डॉ0 मिश्रा ने बताया कि अब, किसानों को अपनी जेब से पूरी राशि का भुगतान नहीं करना होगा क्योंकि ई-रूपी पहल के बाद किसानों को लागत का केवल अपना हिस्सा ही देना होगा, इस प्रकार किसानों को, जो पहले कुल लागत की व्यवस्था के लिए ब्याज का वहन करना पड़ता था, उस अतिरिक्त बोझ से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications