मीटिंग में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शुरू की ग्वालियर की योजनाओं की समीक्षा
सिंधिया दोपहर 2:15 बजे नगर निगम की लाल टिपारा गौशाला पहुँचकर अवलोकन करेंगे। शाम 4:45 बजे ग्वालियर से शिवपुरी जिले के नरवर के लिये प्रस्थान करेंगे।

ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार सुबह ग्वालियर आए और वे सीधे अफसरों के साथ शहर की विकास योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मीटिंग शुरू कर दी। समीक्षा का उद्देश्य शहर की विकास योजनाओं काे गति देना है। वर्तमान में शहर की विकास योजनाएं चल रही हैं। इसलिए सिंधिया उनकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिससे सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें।
समीक्षा बैठक के साथ ही लाल टिपारा गौशाला भी जायेंगे। इसके अलावा महाराज बाड़े पर आयोजित विकास यात्रा में शामिल होगें। सिंधिया 20 फरवरी को प्रात: 9 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेना शुरू किया। सिंधिया दोपहर 2:15 बजे नगर निगम की लाल टिपारा गौशाला पहुँचकर अवलोकन करेंगे। शाम 4:45 बजे ग्वालियर से शिवपुरी जिले के नरवर के लिये प्रस्थान करेंगे। सिंधिया 21 फरवरी को शिवपुरी एवं गुना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications