मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में खेल और खिलाड़ियों ने की खूब तरक्की: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

पंचकूला, 9 जून। हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया में पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों व खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। आज देश में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है।

Union minister said sports in Haryana progressed in Manohar Lal govt

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान खेल और खिलाड़ियों ने खूब तरक्की की है। हरियाणा ने जिस प्रकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल पॉलिसी व खेलों में जिस प्रकार सहयोग किया है उससे प्रदेश का खेलों में नाम रोशन हुआ है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद कहा कि खेलो इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे। हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का हरियाणा में बेहतर आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े अलग-अलग प्रबंधक जो पिछले 3 खेलो इंडिया को आयोजित कर चुके हैं, उनका भी मानना है कि हरियाणा में यह आयोजन बहुत ही अच्छे वातावरण में हो रहा है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेजबान तो हरियाणा है ही मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+