केन्‍द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा- आंध्र प्रदेश ने 'जल जीवन योजना' के लिए आवंटित धन का नहीं किया उपयोग

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि कि आंध्र प्रदेश को जो जल जीवन योजना के तहह धन आवंटित‍ किया गया था उसका उपयोग राज्‍य ने नहीं किया है। उन्‍होंने कहा जल जीवन योजना में योगदान देने में विफल रहा है।

Union Jal Shakti Minister

दरअसल, ये बात शेखावत ने भाजपा सांसद जी वी एल द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। नरसिम्हा राव सोमवार को राज्यसभा के प्रश्‍नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री से सवाल किया कि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम सहित उत्तरी तटीय आंध्र जिलों में पानी के नल कनेक्शन के लिए घरेलू कवरेज कम क्यों है?

इसके साथ ही उन्‍होंने जल शक्ति मंत्री शेखावत से पूछा कि क्‍या सामान्य रूप से आंध्र प्रदेश और विशेष रूप से उत्तर-तटीय आंध्र में पेयजल कवरेज में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

राज्‍यसभा में प्रश्‍नकाल में पूछे गए प्रश्‍न का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि आंध्र प्रदेश 'जल जीवन योजना' के कार्यान्वयन में खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक था। उन्होंने कहा कि परिवारों की खराब कवरेज चिंताजनक स्थिति है और इसमें सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+