कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों से प्राकृतिक खेती करने की अपील की, कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा होगा केंद्र
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को उड़ीसा में आर्गस कृषि विकास कॉन्क्लेव 2022 को संबोधित किया।
नई दिल्ली, 16 मई: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को ओडिसा में आर्गस कृषि विकास कॉन्क्लेव 2022 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। जो किसी भी तरह के रासायनिक उर्वरक से फ्री है।

नरेंद्र तोमर ने कहा कि देश में रासायनिक और जैविक खेती की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राकृतिक खेती पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा के किसानों को भी मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि उत्पादन में सुधार के लिए इसका विकल्प चुनना चाहिए। देश में प्राकृतिक खेती लगातार प्रगति कर रही है।
4 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती सफलतापूर्वक की जा रही
कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में पीएम मोदी ने प्राकृतिक कृषि मिशन शुरू किया था। देश भर में अभी 4 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती सफलतापूर्वक की जा रही है। किसानों को इससे अधिक लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस पद्धति के लिए तैयार करेंगे। प्राकृतिक खेती 38 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने की है।
ओडिसा बनेगा पहला राज्य
केंद्रीय कृषि मंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि ओडिशा इस दिशा में बनने वाला पहला राज्य है। ओडिशा में 24 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत आती है। उन्होंने ओडिशा के किसानों से प्राकृतिक खेती करने के लिए अपील की। केंद्र उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा।












Click it and Unblock the Notifications