12000 रुपये तक की वार्षिक बिजली बिल भरने वालों के अब बन सकेंगे बीपीएल कार्ड: मनोहर लाल

सीएम खट्टर ने ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की कि 9000 के बजाय अब ₹12000 तक के वार्षिक बिजली बिल वालों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सकेगा।

Those who pay annual electricity bill up to Rs 12000 will now be able to make BPL cards: Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिमन्युपुर गांव में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि बीपीएल राशन कार्ड के लिए अब बिजली बिल की लिमिट को 9000 रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 12000 रुपये तक किया जा रहा है। 12000 रुपए तक के वार्षिक बिजली बिल वाले परिवारों को इसी महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिमन्युपुर गांव में खुला दरबार लगाकर आम जनता की समस्या सुन रहे थे,इस दौरान उन्होंने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की कि 9000 के बजाय अब ₹12000 तक के वार्षिक बिजली बिल वालों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास एक सर्वे की रिपोर्ट यह थी कि ₹9000 तक के वार्षिक आय वाले परिवारों की औसत आय ₹180000 है, लेकिन अब सरकार ने यह तय किया है कि जिन परिवारों का कुल वार्षिक बिजली बिल ₹12000 है उनकी औसत आय 180000 मानी जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह भी घोषणा की कि कल से ही सभी संबंधित विभागों के जरिए यह संदेश लाभार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा और जिन भी परिवारों का राशन 9000 रुपये से अधिक बिजली बिल होने की वजह से कटा है ऐसे परिवारों को इसी मई महीने से ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+