दिल्ली सरकार में नए समाज कल्याण मंत्री के लिए चर्चा में ये 4 नाम

दिल्ली के नए समाज कल्याण मंत्री को लेकर विशेष रवि, राखी बिड़लान, कुलदीप कुमार और अजय दत्त का नाम चर्चा में बना हुआ है।

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के राजधानी दिल्ली लौटने पर आज यानी सोमवार को दिल्ली सरकार में नए समाज कल्याण मंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। बता दें कि इस पद से राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) द्वारा इस्तीफा दे देने के बाद मंत्रिमंडल में पद रिक्त हो गया है।

arvind kejriwal

हालांकि सीएम केजरीवाल के गुजरात में होने के कारण इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है, मगर इस्तीफा न स्वीकार करने का भी कोई कारण नहीं है। देवी देवताओं की पूजा न करने की शपथ वाले कार्यक्रम में शामिल होकर गौतम विवाद में आ गए हैं। भाजपा इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को दिल्ली से गुजरात तक घेर रही है।

दिल्ली के नए समाज कल्याण मंत्री को लेकर विशेष रवि, राखी बिड़लान, कुलदीप कुमार और अजय दत्त का नाम चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि ये चारों चेहरे दलित समुदाय से आते हैं। राखी बिड़लान केजरीवाल सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+