हरियाणा सरकार की तैयारी, मक्का की खेती के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

हिसार। हरियाणा सरकार कृषि क्षेत्रों के विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने इसके लिए कई योजनाएं चलाई है। इसी तरह से अब सरकार कई बदलाव कर रही है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि फसल चक्र में बदलाव जल संरक्षण के लिए दिन-प्रतिदिन समय की आवश्यकता बनता जा रहा है। कम पानी से पकने वाली फसलों पर कृषि वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहे हैं। किसानों को भी अधिक से अधिक फसल विविधीकरण की ओर जाना होगा. प्रदेश में मक्का के अधीन क्षेत्र को बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है।

 There will be a big change in the field of maize cultivation, Haryana government is preparing for this big plan

जेपी दलाल आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लुधियाना स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों से समीक्षा बैठक कर रहे थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप कुमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में कृषि मंत्री को अवगत करवाया गया कि हरियाणा में मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान केंद्र कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर 500 एकड़ में प्रदर्शन खेती फार्म की योजना तैयार की गई है। किसानों का रुझान मक्का की ओर बढ़े इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। किसानों को किसान उत्पादन समूह के माध्यम से उद्योग से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में हम अंबाला या करनाल में सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में "मक्का दिवस" भी मना रहे हैं। दलाल को "मक्का दिवस" के अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+