The World’s Greatest Places Of 2023: ओडिशा के मयूरभंज को मिली टाइम मैगज़ीन में जगह

टाइम मैगज़ीन की 2023 की दुनिया के सबसे महान स्थानों की सूची में दुनिया के सबसे असाधारण स्थलों में से पचास शामिल हैं, इसमें भारत से केवल दो जगहों लद्दाख और मयूरभंज ने जगह बनाई है।

odisha

एक ऐसी शानदार खबर आई है, जो हर उड़िया को गौरवान्वित करेगी और इस तथ्य को साबित करेगी कि ओडिशा दुनिया भर के यात्रियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। दरअसल टाइम मैगज़ीन ने ओडिशा के मयूरभंज को दुनिया के महानतम स्थानों की 2023 की सूची में रखा है।

विश्व के महानतम स्थानों पर स्पेशल फीचर करने वाली और दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली और फॉलो की जाने वाली टाइम मैगज़ीन के ताजा संस्करण में मयूरभंज को 2023 की अपनी वार्षिक सूची में दुनिया के सबसे महान स्थानों में से एक के रूप में जगह दी है।

टाइम मैगज़ीन की 2023 की दुनिया के सबसे महान स्थानों की सूची में दुनिया के सबसे असाधारण स्थलों में से पचास शामिल हैं। इसमें भारत से केवल दो जगहों लद्दाख और मयूरभंज ने जगह बनाई है। टाइम पत्रिका ने मयूरभंज को दुर्लभ बाघों और प्राचीन मंदिरों की भूमि के रूप में दर्शाया है और बेलगड़िया पैलेस की एक सुंदर तस्वीर भी पोस्ट की है।

मैगजीन में लिखा गया है, 'अत्यधिक दुर्लभ काले बाघ को देखने के लिए पृथ्वी पर एकमात्र स्थान फिर से आगंतुकों के लिए खुला है। भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में एक अंडर-द-राडार क्षेत्र मयूरभंज में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान नवंबर में फिर से खुल गया। एशियाई हाथियों और बंगाल के बाघों सहित 40 से अधिक स्तनधारियों के घर और इनके विशाल नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए यहां दैनिक पर्यटकों की संख्या को कम से कम रखा गया है। यहां हर दिन केवल 60 वाहन को ही प्रवेश की अनुमति है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+