1932 की खतियान विधानसभा में पारित किए जाने पर खुशी झामुमो प्रखंड कमेटी ने बांटीं मिठाइयां
रांची,13 नवंबर- बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से 1932 की खतियान विधानसभा में पारित किए जाने पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिला कर जश्न मनाया। इस दौरान प्रख
रांची,13 नवंबर- बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से 1932 की खतियान विधानसभा में पारित किए जाने पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिला कर जश्न मनाया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री 1932 की खतियान पारित करना बड़ी सफलता है।

इसके साथ गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, विधान चन्द्र मांडी, मदन मान्ना,रास बिहारी साहू, आशीष गिरी, अरुण बारीक, गौरी शंकर महतो, विकास घोष, राजीव लेंका, अरूप गिरी, खितिश मुंडा, बाबू घोष समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications