Haryana: घग्घर नदी के दोनों किनारों पर सड़क बनवाएगी हरियाणा सरकार
Haryana: हरियाणा सरकार ने घग्घर नदी के दोनों किनारों पर सड़क बनाने का फैसला लिया है, वह अति सराहनीय कदम है। सिरसा जिला के गांव ओटू से लेकर राजस्थान साइफन तक घग्घर नदी के दोनों किनारों की मोटाई बढ़ाकर सड़क जाएगी। जिससे भविष्य में बाढ़ का स्थाई समाधान हो जाएगा।

उपरोक्त जानकारी जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि गत 24 जुलाई को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घग्घर तटबंधों का निरक्षण किया था इस दौरान प्रभावित किसानों ने तटबंधों पर सड़क निर्माण की मांग को उठाया था।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए चंड़ीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की। अशोक वर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दूरभाष र बताया कि घग्घर की खुदाई की जाएगी और इस मिट्टी को तटबंधों की मजबूती के लिए प्रयोग कर उन्हें ऊँचा उठाया जाएगा। उधर, बाढग़्रस्त गांवों में कोई महामारी न फैले, इसके लिए हर कोई किसी न किसी रूप में इस महायज्ञ में अपने सहयोग की आहूति डाल रहा है। इसी कड़ी में आईएमए सिरसा की जिला इकाई ने सहयोग रूपी आहुति डालते हुए गांव मल्लेवाला के डेरा बाबा भूमण शाह में चिकित्सा जांच शिविर लगाया।
शिविर में करीब 165 लोगों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। सामान्य मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। शिविर में जनरल मरीजों की डा. वेद बैनीवाल व डा. एसपी शर्मा, हाटर् व छाती रोगों के मरीजों की जांच डा. दिनेश गिजवानी, हड्डियों से संबंधित मरीजों की डा. अंकुश मेहता, मानसिक रूप से कमजोर लोगों की मनोरोग विशेषज्ञ डा. आशीष अरोड़ा, बच्चों के स्पैशलिस्ट डा. आशीष खुराना ने बच्चों व डा. सुरेश सचदेवा ने दंत रोगियों की जांच की।












Click it and Unblock the Notifications