तेलंगाना बीजेपी कैंडिडेट्स के नामों पर जल्द लेगेगी मुहर, 14 अक्टूबर को जारी होगी लिस्ट
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल अपने कैंडिडेट्स के ऐलान की अंतिम रूप से तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी से टिकट के लिए कुल 6,006 आवेदन प्राप्त हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इनमें 35 नामों का चयन किया गया है। भाजपा अब 14 अक्टूबर के कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर देगी।
भाजपा राज्य महासचिवों द्वारा लगभग 50 प्रतिशत स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पार्टी की चयन प्रक्रिया के मुताबिक प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ये तीनों नाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंग। समिति से मुहर लगने के लगने के बाद कैंडिडेट्स की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

वहीं कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैंडिडेट्स के लिए भाजपा को मिले 6,006 आवेदनों में से केवल 2,832 आवेदनों पर ही विचार किया गया। खारिज किए गए आवेदन उन लोगों के थे जिन्होंने या तो कई आवेदन जमा किए थे या कई विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 अक्टूबर को आदिलाबाद का दौरे पर रहें। इस वे दौरान 'आदिलाबाद जन गर्जना' सभा संबोधित करेंगी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की दूसरी जनसभा होनी थी, लेकिन अब वे आदिलाबाद जन गर्जना सभा में शामिल होंगे। वहीं गृहमंत्री की राजेंद्रनगर जनसभा में किसी तरह के बदलावा से इनकार किया गया है। वहीं 10 अक्टूबर को होने वाली जनसभा को सिख विलेज के इंपीरियल गार्डन में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदू वोटर्स को लुभाने की कोशिश
बीजेपी हिंदू वोटरों को लुभाने की भी पूरी कोशिश कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा लगातार तेलंगाना का दौरा कर राज्य की बीआरएस सरकार पर निशाना साध रहे हैं। नड्डा शुक्रवार को भी तेलंगाना के दौरे पर ही थे जहां उन्होंने तेलंगाना बीजेपी स्टेट काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए टीआरएस को निशाने पर लिया।












Click it and Unblock the Notifications