तेलंगाना में अगले साल घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना की टीआरएस सरकार ने फैसला लिया है कि वह अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। दरअसल टीआरएस ने वादा किया था कि जिन लोगों के पास बहुत छोटी जमीन है उन्हें घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी। इस वित्तीय मदद को अगले साल की शुरुआत में होगी। इस योजना को लागू करने के लिए अधिकारी गाइडलाइन को तैयार करने में जुटे हैं। टीआरएस ने वादा किया था कि वह 2 बीएचके यूनिट के निर्माण के लिए वित्तीय मदद करेगी।

kcr

हालांकि टीआरएस ने 5 लाख रुपए की वित्तीय मदद का वादा किया था, लेकिन अब इस राशि को घटाकर 3 लाख रुपए कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह योजना पहुंच सके। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोग इस तरह की अन्य योजनाओं की भी उम्मीद कर सकते हैं, आसरा पेंशन स्कीम को 57 से 65 वर्ष की उम्र के लोगों को दिया जा सकता है, साथ ही नया राशन कार्ड अगले साल की शुरुआत में लोगों को दिया जाएगा।

अगर तेलंगाना में तय तारीख पर चुनाव होता है तो अगले साल दिसंबर माह में चुनाव होंगे। अगर चुनाव तय तारीख से पहले होते हैं तो भी अगले साल ही चुनाव होगा। केसीआर ने ऐलान किया था कि सभी 119 विधानसभा संसदीय क्षेत्र में 3000 लोगों को वित्तीय सहायता की योजना का लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+