जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा में निवेश के लिए पसंदीदा स्थान है तेलंगाना: केटीआर
केटी रामा राव ने कहा, 'अगला दशक जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं का है, और तेलंगाना सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हैदराबादः तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने मंगलवार को दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवा कंपनियों को हैदराबाद में निवेश करने और अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद में पहले से ही जीवन विज्ञान क्षेत्र में काम करने वाली 1,000 से अधिक कंपनियां मौजूद हैं। उन्होंने तेलंगाना को भारत के इतिहास में सबसे सफल स्टार्ट-अप राज्य करार दिया।
केटी रामा राव ने कहा, 'अगला दशक जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं का है, और तेलंगाना सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सरकार की तरफ से तेलंगाना में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों को हर तरह के सपोर्ट का आश्वासन देता हूं।'
मंगलवार को दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान क्षेत्रों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक में भाग लेते हुए, मंत्री केटीआर ने कहा कि प्रशासनिक और औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधारों के कारण, तेलंगाना को आठ वर्षों के भीतर 47 बिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने TS-iPASS के बारे में भी बताया, जो राज्य में अपना बिजनेस शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए त्वरित अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम है। अब इस सिस्टम का देश में कई अन्य राज्यों द्वारा भी अनुकरण किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications