तेलंगाना: कांग्रेस की घोषणाओं पर शुरू हुआ पोस्टर वार, BRS ने जमकर किया पलटवार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भी जुटी हुई है। इस बीच उसकी ओर से रविवार को कई वादे किए गए। जिस पर अब पोस्टरबाजी शुरू हो गई। हैदराबाद के कई इलाकों में कांग्रेस और बीआरएस की तुलना वाले पोस्टर नजर आए।
इन पोस्टर्स पर "Corrupt Congress Model - Correct BRS model" (भ्रष्ट कांग्रेस मॉडल- करेक्ट बीआरएस मॉडल) लिखा हुआ था। ये पोस्टर कांग्रेस शासित राज्यों और तेलंगाना में लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभों में अंतर की तुलना करते हैं।

पोस्टर के जरिए बताया गया कि कैसे तेलंगाना सरकार किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली दे रही है। राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को ऐसा लाभ नहीं मिल रहा है।
इसी तरह तेलंगाना किसानों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवरेज प्रदान करता है, जबकि राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ या राजस्थान में ऐसा कोई बीमा लाभ नहीं दिया जाता है।
एक अन्य पोस्टर में दिव्यांग व्यक्तियों को दी जाने वाली पेंशन की तुलना की गई है। राजस्थान में ये 1250 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 1300 रुपये, छत्तीसगढ़ में 500 रुपये और कर्नाटक में 1100 रुपये है, जबकि तेलंगाना में यह 4116 रुपये है।
दलित बंधु के तहत, तेलंगाना प्रत्येक दलित परिवार को 10 लाख रुपये की पेशकश करता है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसी कोई सहायता नहीं दी जाती है।
दिलचस्प बात यह है कि कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें बताया गया है कि टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने किस तरह सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गालियां दीं, जबकि वो पहले तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications