तेलंगाना: कांग्रेस में बना मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नया गुट, ज्यादा से ज्यादा टिकटों की उठाई मांग
अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का मानना है कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय को उसका उचित हिस्सा मिले।

तेलंगाना में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, और ऐसे में मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मुस्लिम समुदाय के लिए अधिक प्रतिनिधित्व के लिए दबाव बनाने के लिए सर्वोदय बैनर के तहत एक जॉइंट एक्शन कमेटी का गठन किया है।
कमेटी का कहना है कि ना केवल विधानसभा टिकटों के आवंटन में बल्कि डीसीसी, पीसीसी से एआईसीसी तक विभिन्न पैनलों में उन्हें सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाए।
दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर, अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब समय आ गया है कि समुदाय को उसका उचित हिस्सा मिले। हाल ही में गठित सर्वोदय ज्वाइंट एक्शन ग्रुप (एस-जेएजी) में लगभग 30 सदस्य हैं, जो महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित कांग्रेस पार्टी के मूल वैचारिक मूल्यों जैसे सभी के लिए कल्याण और सभी के लिए न्याय को प्रिय मानते हैं। उनका यह भी दृढ़ विश्वास है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को दबाया, शोषित या हाशिए पर नहीं रखा जाना चाहिए।
एस-जेएजी के अहम पदाधिकारी एमए बासिथ ने कहा कि बेहद कम प्रतिनिधित्व के कारण उनके समाज को बुरी तरह से उपेक्षित किया गया है। इससे हैदराबादियत की भावना भी बुरी तरह आहत हुई है।
आईटी पेशेवर से नेता बने एमए बासिथ ने तेलंगाना राज्य के एआईसीसी प्रभारी माणिकराव ठाकरे, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों के राष्ट्रीय समन्वयक कोप्पुला राजू और पीसीसी अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी को आगामी विधानसभा में अल्पसंख्यकों के लिए अधिक प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए पत्र भेजे हैं। ये समूह सअल्पसंख्यकों के लिए कम से कम 15 से 20 प्रतिशत आरक्षण चाहता है, विशेष रूप से पार्टी द्वारा गठित विभिन्न समितियों में।












Click it and Unblock the Notifications