Telamgana: जी किशन रेड्डी के भाजपा अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में किरण कुमार रेड्डी भी हुए शामिल
तेलंगाना की भाजपा इकाई को जी किशन रेड्डी के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। वहीं जी किशन रेड्डी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह के दौरान आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी की मौजूद रहे। किरण कुमार के कार्यक्रम में तेलंगाना भाजपा नेताओं के साथ मंच शेयर करने से भाजपा पदाधिकारियों के बीच काफी उत्सुकता पैदा हो गई है।

बता दें तेलंगाना के गठन के विरोधी रहे तत्कालीन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने से भाजपा नेता उत्सुक नजर आए।
याद रहे किरण कुमार रेड्डी ने 2013 में तेलंगाना के गठन पर आंध्र प्रदेश विधानसभा में बहस के दौरान कहा था कि
"मैं अच्छी तरह से जानता था कि किस क्षेत्र को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और कौन सी नहीं। यदि आपको लगता है कि हम डर के साथ धन आवंटित कर रहे हैं। बस नोट कर लो, हम एक पैसा भी न देंगे। आप जो भी करना चाहते हों करों।"
दरअसल, पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने तब भारत का नक्शा दिखाते हुए बताया था कि आंध्रप्रदेश के बिजली पारेषण और वितरण अलग होने पर तेलंगाना को कैसे अंधेरे में धकेल देगा।
इसके साथ ही तत्कालीन सीएम किरण कुमार ने तंज कसते हुए ये भी कहा था कि तेलंगाना को अंधेरे में टटोलना होगा, जबकि आंध्र प्रदेश को बिजली से वंचित कर दिया जाएगा।
वहीं वो ही किरण कुमार उसी पार्टी में शामिल हो गए, जिसने अलग राज्य का समर्थन किया था और तेलंगाना में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए उसका समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications