तेलंगाना में हर दिन 30 हजार लोग सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा का लेते हैं लाभ, MBBS की सीटों में भी होगी बढ़ोतरी

तेलंगाना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में सबसे बेस्ट, MBBS की सीटें 5,240 तक बढ़ेंगी

हैदराबाद, 16 जून: तेलंगाना सरकार ने कहा है कि तेलंगाना में लगभग 30,000 लोग प्रतिदिन सरकारी चिकित्सा देखभाल प्राप्त करते हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा गया कि "कांटी वेलुगु" (निःशुल्क आंखों की जांच) कार्यक्रम के तहत, 1.52 करोड़ लोगों की जांच की गई और 41 लाख दृष्टिबाधित लोगों को अनुकूलित चश्मा और दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई गई हैं।

Telangana

तेलंगाना सरकार ने कहा, ''राज्य सरकार की चिकित्सा देखभाल गरीब मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए हजारों रुपये बचा रही है। राज्य के लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के संकल्प के साथ सरकार चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को अत्यधिक प्राथमिकता दे रही है। इसके हिस्से के रूप में, सरकार ने वारंगल में कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

पूरे राज्य में, 21 सरकारी अस्पताल सीटी स्कैन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और हार्ट की सर्जरी करने के लिए हैदराबाद के साथ-साथ खम्मम, वारंगल और आदिलाबाद में कैथ लैब स्थापित किए गए थे।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले शासन ने सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता प्रबंधन में सुधार के लिए प्रति बिस्तर खर्च 5,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया है, जबकि सामान्य रोगियों के लिए आहार शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है।

राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या 2021 में बढ़कर 1,649 हो गई है, जो 2014 में 700 थी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद यह संख्या बढ़कर 5,240 हो जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+