तेलंगाना सरकार ने अल्पसंख्यकों की 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता योजना का किया विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार ने अल्पसंख्यकों को दी जानी वाले 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता योजना का विस्तार करने का ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्री टी हरीश राव ने गुरुवार को अल्पसंख्यकों के साथ आयोजित बैठक में योजना का विस्तार करने की घोषणा की। इस बैठक में गृह मंत्री एम महमूद अली, सांसद जी रंजीत रेड्डी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों के लिए योजना जल्द ही लागू की जाएगी बीआरएस एकमात्र ऐसी पार्टी है ज वास्तव में अल्पसंख्यकों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया तेलंगाना में अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में बैकवर्ड कास्ट के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता योजना शुरू की है।
वित्त मंत्री हरीश ने बताया कि अल्पसंख्यकों को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के विचाराधीन है। वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि चंद्रशेखर राव की सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए भी शादी मुबारक लागू किया। इसके साथ उन्होंने विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के कारण अल्पसंख्यकों का एक बड़ा वर्ग गरीब बना हुआ है।
वहीं हमारी बीआरएस सरकार ने इस साल राज्य के बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2,200 करोड़ रुपये प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा बीआरएस एकमात्र पार्टी है जो अल्पसंख्यकों के कल्याण कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications