Telangana: 120 बेरोजगार अल्पसंख्यकों मिली कैब, गृह मंत्री बोले- BRS व्यापक एजेंडे काम कर रही
Driver Cum Owner scheme: केसीआर सरकार ने 120 अल्पसंख्यक बेरोजगारों को कैब वितरित की है। कैब वितरण कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली ने कहा कि सीएम केसीआर की सरकार व्यापक स्तर पर युवाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
तेलंगाना की बीआरएस सरकार की योजना ड्राइवर सह मालिक (Driver Cum Owner scheme) के तहत रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र में गृह मंत्री महमूद अली ने अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगारों की कैब वितरित की। इस मौके पर राजेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र के आरामगढ़ में मेट्रो क्लासिकल गार्डन में आयोजित वितरण समारोह में गृहमंत्री महमूद अली ने कहा कि सीएम केसीआर व्यापक दृष्टि के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। महमूद अली ने इस बात पर जोर दिया कि तेलंगाना सरकार युवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य पूर्व पर फोकस कर रही है।

गृहमंत्री महमूद अली ने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था के मामले में भी सीएम केसीआर की सरकार काफी आगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुना तहजीब देखी जा सकती है, जो कि एक मिशाल है। तेलंगाना सरकार का ये प्रयास पूरे देश के लिए एक मॉडल है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर सरकार व्यापक एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की ड्राइवर सह मालिक योजना (Driver Cum Owner scheme) अल्पसंख्यक कल्याण विकास का एक बड़ा प्रयास है। जिसके जरिए युवा आत्म निर्भर बनेंगे।
क्या है ड्राइवर सह मालिक योजना?
दरअसल, तेलंगाना सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। ड्राइवर सह मालिक योजना इन्हीं में से एक है। जिसके तहत राज्य सरकार कैब की खरीद पर 5 लाख रुपए की सब्सिडी देती है। ये योजना खासतौर पर अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केसीआर सरकार ने लागू की है। योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान है, ताकि उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications