तेलंगाना सरकार ने पिछड़े वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीसी बंधु की शुरुआत की
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए बीसी बंधु की शुरूआत की है।

बुधवार को वित्त मंत्री हरीश राव ने सिद्दीपेट में इस योजना के लाभार्थियों को 1 लाख रुपये के चेक देते हुए ये बात कही।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस बीसी बंधु योजना की शुरूआत करते हूए मंत्री ने बताया कि इसके तहत 200 लाभार्थियों को चेक सौंपे जा रहे हैं।
तेलंगाना की सरकार गोल्ला और कुर्मा समुदायों को रियायती कीमतों पर भेड़ें वितरित करने के अलावा, राजका समुदाय और नाइयों को मुफ्त बिजली दे रही थी।
मंत्री ने बताया कि कि चेनेथा योजना के तहत सरकार बुनकर समुदाय से उत्पाद खरीदने के अलावा 50 प्रतिशत कीमत पर कच्चा माल दे रही है।
मंत्री राव ने कहा कि सभी जल निकायों में मछलियां छोड़ने के अलावा, सरकार ने मछुआरा समुदाय को मोपेड भी दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने गौड़ा समुदाय के लिए सभी कर माफ कर दिए हैं।
मंत्री ने इस कार्यक्रम ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सिद्दीपेट में राजाका समुदाय के लिए एक अत्याधुनिक धोबी घाट का निर्माण किया गया था। वहीं कुम्मारी समुदाय के जीवन में सुधार लाने के अलावा प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से 2.20 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक बर्तन बनाने की इकाई का निर्माण किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications