Telangana: तेलंगाना सरकार का बड़ा कदम, 1 अगस्त को 466 नई एम्बुलेंस लॉन्च करने का ऐलान

तेलंगाना सरकार 1 अगस्त को 466 नई एंबुलेंस को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनमें 204 वाहन डायल 108 एम्बुलेंस हैं, 228 अम्मा वोडी परिवहन वाहन और 34 शव वाहन हैं, जो मृतकों के शवों को उनके मूल स्थान पर मुफ्त में वापस ले जाने की विशेष सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान में, 108 आपातकालीन बेड़े में 426 वाहन शामिल हैं, जिनमें से 175 वाहनों को नए वाहनों से बदला जा रहा है और 29 नए एम्बुलेंस नए मार्गों में जोड़े जा रहे हैं। कुल मिलाकर एक अगस्त से 108 आपातकालीन सेवा के बेड़े में 455 वाहन हो जाएंगे। फिलहाल अम्मा वोडी के बेड़े में 300 गैर-आपातकालीन वाहन हैं जिनमें से 228 को बदला जा रहा है। इसी प्रकार, सभी मौजूदा 34 पुराने शव वाहनों को इतनी ही संख्या में नए वाहनों से बदला जा रहा है।

Telangana 108 Ambulance

कुछ महीने पहले, मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने एम्बुलेंस, अम्मा वोडी और शव वाहनों के बेड़े को अपग्रेड करने के आदेश दिए थे। हमने यह सुनिश्चित किया है कि सभी पुराने वाहनों को नए वाहनों से बदला जाए। यह तेलंगाना में आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने में काफी मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+