Telangana Voter List: तेलंगाना में 31717389 पंजीकृत मतदाता, निर्वाचन आयोग ने जारी की सूची
निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 119 विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। नई मतदाता सूची में 3,17,17,389 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। नई सूची में इस वर्ष जनवरी के तुलना में मतदाताओं में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता पुरीक्षण अभियान के तहत 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 5,32,990 युवा मतदाताओं को जोड़ा गया, जो मौजूदा वोटर्स के 2.56 प्रतिशत हैं। इस हफ्ते बुधवार(4 अक्टूबर) को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर जारी मतदाता सूची के मुताबिक तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,58,71,493 पुरुष मतदाता, 1,58,43,339 महिला मतदाता और 2,557 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा 15,338 सेवा मतदाता और 2,780 विदेशी मतदाता हैं जो वोटिंग के पात्र हैं।

नई वोटर लिस्ट के मुताबिक तेलंगाना के मौजूदा मतदाताओं लिंग अनुपात में भी सुधार देखा गया। राज्य में अब 1,000 पुरुषों पर 998 महिलाएं हैं। सूची में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 7,07,743 मतदाता शामिल हैं। जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 43,943 मतदाता और 5,06,493 दिव्यांग वोटर हैं।
वहीं तेलंगाना में कुल 17,01,087 नए मतदाताओं नाम पंजीकृत किए गए। वोटर लिस्ट से 6,10,694 हटाए गए जबकि 5,80,208 मतदाओं से जुड़ी प्रविष्टियों में सुधार किया गया।
मतदाता सूची में कैसे सुधरेगा नाम?
हालांकि चुनाव आयोग ने तेलंगाना में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कर लिया है लेकिन अब भी जिन मतदाताओं का नाम लिस्ट में गलत हो गया है वे, आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने तरीका बताया है। ईसीआई ने कहा है कि मतदाता "eci.gov.in" वेबसाइट या वोटर हेल्प लाइन ऐप (VHA) के माध्यम से अपने मतदान केंद्रों और विवरणों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन विवरण में किसी भी गलती के मामले में मतदाता वीएचए ऐप या स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से फॉर्म 8 का उपयोग करके सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications