तेलंगाना कांग्रेस की 'बस यात्रा' 15 अक्टूबर से निकलेगी, उत्तर में जोगुलाम्बा मंदिर से शुरुआत
तेलंगाना कांग्रेस 15 अक्टूबर को बस यात्रा शुरू करेगी। पार्टी की 10 दिवसीय बस यात्रा कहां से शुरू होगी इस पर निर्णय लिया जा चुका है। तेलंगाना कांग्रेस यात्रा के जरिए भारत में एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 15 अक्टूबर को बस यात्रा को हरी झंडी दिखा सकती हैं।
कांग्रेस की बस यात्रा के समापन के बाद कांग्रेस अपनवे उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस 6 गारंटी के साथ तेलंगाना के विकास के लिए कई बड़े वादे कर सकती है।

टीपीपीसी इसी महीने में राहुल गांधी को बस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी। बस यात्रा समापन समारोह की अध्यक्षता के लिए सोनिया गांधी को भी बुलाया जाएगा। कांग्रेस की बस यात्रा के उद्देश्य की बात करें तो पार्टी इसे बेहद अहम मान रही है। ये कांग्रेस का तेलंगाना में जनाधार बढ़ाने के लिए एक मिशन साबित हो सकता है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलमपुर निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के उत्तरी हिस्सों में जोगुलाम्बा मंदिर से यात्रा शुरू करने पर विचार कर रही है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कवर किया था। ऐसे में बस यात्रा के दौरान कांग्रेस अब उन क्षेत्रों पर फोकस करेगी जहां इन दोनों कार्यक्रमों के तहत कांग्रेस नेता जनता तक नहीं पहुंच पाए थे।
पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया है कि तेलंगाना कांग्रेस उत्तरी हिस्सों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे में 10 अक्टूबर में होने वाली राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी की बैठक में तस्वीर साफ हो जाएगी कि कांग्रेस का चुनावी रूटमैप क्या होगा। इस बैठक में इस विषय पर ठोस रणनीति बनेगी कि बीआरएस सरकार के साथ-साथ केंद्र में भाजपा सरकार से कैसे मुकाबला किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications